Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
हादसा
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
जनसमस्या
कांग्रेस
चोरी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Uttarpradesh
atncity
जमुई की घटना के विरोध में भोजपुर जिला कांग्रेस ने फूंका मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला, कानून-व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल
Arrah, Bhojpur
| Sep 22, 2026
MORE NEWS
शाहपुर में पुलिस द्वारा कुर्की जप्ती की गई करवाई
Arrah, Bhojpur | Sep 22, 2026
बजरंग दल की दो दिवसीय प्रांतीय बैठक का उद्घाटन समारोह पी र रिज़ॉर्ट चंदवा, आरा मे दीप प्रज्वलन कर सफलतापूर्वक हुआ। मुख्य वक्ता बजरंग दल के क्षेत्र संयोजक माननीय जन्मेजय जी ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद और राम मंदिर आंदोलन को गति देने वाले पूज्य अशोक सिंघल जी का जन्म शताब्दी वर्ष प्रारंभ होने वाला है। इस पावन अवसर पर बजरंग दल का संकल्प है कि संगठन का विस्तार हर घर तक हो और 'हर घर से बजरंगी' निकले।
Arrah, Bhojpur | Sep 22, 2026
अशोक सिंघल जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर 'हर घर से बजरंगी' का संकल्प, आरा में बजरंग दल की प्रांतीय बैठक शुरू आरा: बजरंग दल की दो दिवसीय प्रांतीय बैठक का उद्घाटन, लव जिहाद व धर्मांतरण के खिलाफ गांव-गांव चलेगा अभियान 'गांव-गांव में मिलन केंद्रों से जागेगी युवा शक्ति': आरा में बजरंग दल की बैठक में बोले क्षेत्र संयोजक जन्मेजय जी आरा में जुटे बजरंग दल के दिग्गज: अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष में हर घर तक संगठन पहुंचाने की बनी रणनीति
Arrah, Bhojpur | Sep 22, 2026
नापी में गड़बड़ी का आरोप: संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि बुडको द्वारा सड़क की नापी केवल 12 फीट की गई है, जबकि सड़क की वास्तविक चौड़ाई 16 से 24 फीट तक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक पूरी चौड़ाई पर निर्माण तय नहीं होगा, वे ढलाई नहीं होने देंगे। ज्ञापन व पत्राचार: इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी, बुडको के मुख्य अभियंता, नगर आयुक्त तथा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और नगर विकास विभाग को ज्ञापन भेजा है
Arrah, Bhojpur | Sep 22, 2026
जमुई के दरिंदों को मिले फांसी की सजा' — कांग्रेस नेता आशुतोष सिंह ने उठाई मांग जमुई दरिंदगी कांड: कांग्रेस नेता आशुतोष सिंह बोले— ऐसे हैवानों के लिए सिर्फ फांसी ही इंसाफ
Arrah, Bhojpur | Sep 22, 2026
बाढ़ से जूझ रही जनता को सरकार ने बेसहारा छोड़ा : माले • आरा के बाढ़ पीड़ितों के बीच माले का राहत सामग्री वितरण • आइसा व आरवाइए की टीम राहत अभियान जारी • भोजपुर में तीन दिनों तक चलेगा राहत सामग्री वितरण आरा, 22.9.26 भाकपा-माले व छात्र-युवा संगठन आइसा-आरवाइए की भोजपुर इकाइयों ने आज दूसरे दिन बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया. जिले के सर्वाधिक प्रभावित प्रखंडों में से एक आरा के रामापुर सनदिया पंचायत में बाढ़ का संकट झेल रहे ज़रूरतमंद ग्रामीणों के बीच आज राहत टीमें पहुंची और राशन पैकेट का वितरण किया. इन राशन पैकेटों में चावल, दाल, आलू, गुड़, बिस्किट व माचिस शामिल हैं.
Arrah, Bhojpur | Sep 22, 2026
*माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के 23 सितंबर को जगदीशपुर भ्रमण को लेकर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने की संयुक्त ब्रीफिंग* माननीय मुख्यमंत्री, बिहार, श्री सम्राट चौधरी के 23 सितंबर 2026 को जगदीशपुर आगमन एवं वीर कुंवर सिंह किला मैदान तथा संग्रहालय के प्रस्तावित निरीक्षण कार्यक्रम के मद्देनजर आज जिला पदाधिकारी, भोजपुर श्री मनेश कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक, भोजपुर श्री अवधेश दीक्षित के द्वारा प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों, दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की गई। संयुक्त ब्रीफिंग के दौरान माननीय मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर की गई प्रशासनिक एवं सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं दंडाधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता एवं समन्वय के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल सहित निर्धारित मार्गों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने तथा संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखने को कहा। पुलिस अधीक्षक, भोजपुर श्री अवधेश दीक्षित द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति से संबंधित तैयारियों की जानकारी दी गई तथा सभी पुलिस पदाधिकारियों को निर्धारित दायित्वों के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया गया। जिला प्रशासन द्वारा माननीय मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं तथा संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों के निर्वहन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
Arrah, Bhojpur | Sep 22, 2026
बच्चों ने सीखा कचरे का सही प्रबंधन, आरा के स्कूल में स्वच्छता का संदेश लेकर चला युवा संवाद सारंगपुर सनदिया में 'स्वच्छता ही सेवा 2026' के तहत कार्यक्रम, गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण से लेकर जलस्रोतों को प्रदूषण से बचाने तक की दी जानकारी
Arrah, Bhojpur | Sep 22, 2026