बजरंग दल की दो दिवसीय प्रांतीय बैठक का उद्घाटन समारोह पी र रिज़ॉर्ट चंदवा, आरा मे दीप प्रज्वलन कर सफलतापूर्वक हुआ। मुख्य वक्ता बजरंग दल के क्षेत्र संयोजक माननीय जन्मेजय जी ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद और राम मंदिर आंदोलन को गति देने वाले पूज्य अशोक सिंघल जी का जन्म शताब्दी वर्ष प्रारंभ होने वाला है। इस पावन अवसर पर बजरंग दल का संकल्प है कि संगठन का विस्तार हर घर तक हो और 'हर घर से बजरंगी' निकले।