*माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के 23 सितंबर को जगदीशपुर भ्रमण को लेकर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने की संयुक्त ब्रीफिंग*
माननीय मुख्यमंत्री, बिहार, श्री सम्राट चौधरी के 23 सितंबर 2026 को जगदीशपुर आगमन एवं वीर कुंवर सिंह किला मैदान तथा संग्रहालय के प्रस्तावित निरीक्षण कार्यक्रम के मद्देनजर आज जिला पदाधिकारी, भोजपुर श्री मनेश कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक, भोजपुर श्री अवधेश दीक्षित के द्वारा प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों, दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की गई।
संयुक्त ब्रीफिंग के दौरान माननीय मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर की गई प्रशासनिक एवं सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं दंडाधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता एवं समन्वय के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल सहित निर्धारित मार्गों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने तथा संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखने को कहा।
पुलिस अधीक्षक, भोजपुर श्री अवधेश दीक्षित द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति से संबंधित तैयारियों की जानकारी दी गई तथा सभी पुलिस पदाधिकारियों को निर्धारित दायित्वों के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया गया।
जिला प्रशासन द्वारा माननीय मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं तथा संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों के निर्वहन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
Arrah, Bhojpur | Sep 22, 2026