वाराणसी में चाय की दुकान से चल रहा था शराब का अवैध कारोबार | पुलिस की रेड में दो गिरफ्तार
वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र स्थित विजयनगरम मार्केट में पुलिस ने अवैध शराब और बियर के कारोबार का भंडाफोड़ किया है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर एक चाय की दुकान से शराब और बियर की अवैध बिक्री का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और मौके से बड़ी मात्रा में शराब व बियर बरामद की गई।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दुकान पर रात्रि 10 बजे के बाद अधिक कीमत पर शराब और बियर बेची जाती थी। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध कारोबार से और कौन-कौन जुड़े हैं।
वाराणसी की हर बड़ी खबर सबसे पहले देखने के लिए Live VNS को Subscribe करें।
#Varanasi #Sigra #IllegalLiquor #Beer #VaranasiPolice #BreakingNews #LiveVNS #UPPolice #CrimeNews #VijaynagaramMarket #UPNews #LiquorRaid #VaranasiNews #BeerSale #PoliceAction