आंवला: आंवला थाना क्षेत्र में बारात आने से पहले दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार, पुलिस ने की रिपोर्ट दर्ज।
Aonla, Bareilly | May 13, 2024 आंवला थाना क्षेत्र में एक परिवार बेटी के हाथ पीले करने की तैयारी कर चुका था शुक्रवार शाम को बारात आनी थी घर में महिलाएं मंगल गीत गा रही थी। परिवार के लोग बारात के स्वागत की तैयारी में जुटे हुए थे। परंतु बारात आने से पहले ही दुल्हन गांव के ही एक युवक के साथ फरार हो गई। युवती के पिता ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।