आंवला: आंवला के भमोरा थाना क्षेत्र का एक युवक ससुराल गया हुई मौत, हत्या का आरोप।
Aonla, Bareilly | May 12, 2024 थाना भमोरा के गांव देवचरा निवासी कलावती ने बताया कि उसके छोटे बेटे विनोद की शादी उड़ीसा की रहने वाली संगीता से 9 वर्ष पहले हुई थी। विनोद को एक बेटा, एक बेटी है। 2 अप्रैल को संगीता अपने मायके गई थी इसके बाद विनोद भी उसे लेने चला गया। संगीता ने विनोद की तबीयत खराब होने की बात फोन पर बताई और शनिवार को मौत की सूचना दी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।