आंवला: देर रात बजरिया मोहल्ले में बाइक को ई रिक्शा ने मारी टक्कर, बाइक सवार हुआ गंभीर घायल
Aonla, Bareilly | May 12, 2024 आंवला क्षेत्र के गांव तुमडिया निवासी देवकरन बाइक से आंवला से देर रात अपने घर जा रहा था, तभी नगर के मोहल्ला बजरिया मे ई रिक्शा ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के द्वारा उसे उपचार हेतु सीएचसी आंवला पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।