जगाधरी: वर्कशॉप रोड पर अनियंत्रित होकर नाले में गिरा ट्रक, बड़ा हादसा टला
वर्कशॉप रोड पर गुरु तेग बहादुर नगर के पास यह एक नाला है। जिसको लेकर पहले भी लोग इसको प्रशासन को शिकायत दे चुके हैं। कुछ दिन पहले भी एक मोटरसाइकिल सवार इसमें गिर गया था और आज जब ट्रक बैक हो रहा था तो वह अनियंत्रित होकर के इसी में पलट गया। जिससे लोगों का कहना है कि प्रशासन के द्वारा यहां पर कोई भी सूचना पट नहीं लगाया गया जिससे इस तरह के हादसे से होते रहते हैं।