जगाधरी: भाजपा पार्टी ने संजय बक्शी को बनाया पर्यावरण संरक्षण विभाग के प्रदेश सह प्रमुख संजय ने किया पार्टी का धन्यवाद
यमुनानगर के संजय बक्शी पहले बीजेपी पार्टी में रहते हुए सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश कोऑर्डिनेटर थे । अब पार्टी के द्वारा नई जिम्मेदारी देते हुए उन्हें पर्यावरण संरक्षण विभाग का सह प्रमुख बना दिया गया है। जिसके बाद उन्होंने विश्वास दिलाया के जिस तरह से पार्टी ने उन्हें जिम्मेदारी दी है वह इस पद पर रहकर उसे पूरी तरह से निभाने का काम करेंगे।