सवायजपुर: कर्बला के लिए पाली से जत्था हुआ रवाना, सैकड़ों लोगों ने सकुशल वापसी की दुआ कर किया रवाना
पाली कस्बा स्थित बड़ा इमामबाड़आ के पास से रविवार की दोपहर कर्बला की जियारत के लिए श्रद्धालुओं का 14 सदस्यीय जत्था रवाना हुआ, जिसमें 4 महिलाएं शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने कर्बला जा रहे लोगों को फूल-माला पहनाकर और गले मिलकर विदा किया और उनकी सकुशल वापसी की दुआ की।