सवायजपुर: आमतारा गांव में चोरों ने पांच घरों से लाखों की नगदी, जेवरात सहित कीमती सामान किया चोरी
पचदेवरा थाना क्षेत्र के आमतारा गांव में शुक्रवार रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। यहां उन्होंने एक दो नहीं पांच घरों को निशाना बनाते हुए नगदी, जेवरात और घरेलू सामान चोरी कर लिया। जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और चोरी की वारदात का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया।