सवायजपुर: विद्युत उपकेंद्र पलिया से संबंधित गांवों में बिजली बिल बकायेदारों को दिए गए नोटिस, कनेक्शन विच्छेदन की भी हुई कार्रवाई
विद्युत केंद्र पलिया से संबंधित गांवों में बकाया बिजली बिल न जमा करने वालों को विद्युत कर्मचारियों ने शुक्रवार को नोटिस दिए तथा बार-बार कहने के बावजूद बिल न जमा करने वालों के कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई की। विद्युत उपकेंद्र पलिया के जेई गंगाराम ने शुक्रवार शाम को बताया कि उपकेंद्र से संबंधित दर्जनों गांवों में उपभोक्ता बकाया बिजली बिल जमा नहीं कर रहे हैं।