सवायजपुर: डीएम की अध्यक्षता में सवायजपुर तहसील सभागार में मिशन शक्ति की बैठक हुई, एसपी भी रहे मौजूद
सवायजपुर तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मिशन शक्ति के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग कार्ययोजना के अनुसार कार्रवाई करें। महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया जाये। जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्ययोजना के अनुपालन की रिपोर्ट प्रतिदिन प्रेषित करें।