सवायजपुर: आमतारा गांव पहुंचे एसपी नीरज कुमार जादौन, 5 घरों से हुई लाखों की चोरी का जल्द खुलासा करने का दिया निर्देश
पचदेवरा थाना क्षेत्र के आमतारा गांव में शुक्रवार रात चोरों ने पांच घरों को निशाना बनाते हुए नगदी, जेवरात और कीमती घरेलू सामान चोरी कर लिया था। जानकारी होने पर एसपी नीरज कुमार जादौन मौके पर पहुंचे और चोरी की वारदात का जल्द खुलासा करने का स्थानीय पुलिस को निर्देश दिया।