सिंगरौली: अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में 30 जून को जल गंगा संवर्धन अभियान का जिला स्तरीय समापन समारोह
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह नागेश ने कहा कि 30 मार्च से पूरे प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान“ का क्रियान्वयन प्रारम्भ किया गया था। यह अभियान शासन और समाज के समन्वय से जल संरक्षण, जल स्रोतों के पुनर्जीवन और जन-जागरूकता को समर्पित रहा है। इस अभियान की कार्य अवधि 30 जून को पूर्ण हो रही है। उन्होने बताया कि शासन द्वारा प्रत्ये