सिंगरौली: सिंगरौली में लगातार हो रही बारिश से नदियां उफान पर, मोरवा-चितरंगी मार्ग पर 4 फीट पानी भरने से लगा जाम
सिंगरौली जिले में शुक्रवार शाम से लगातार बारिश हो रही है। पिछले दो दिनों से जिले में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। तेज बारिश के कारण छोटी नदियां और नाले उफान पर आ गए हैं। चितरंगी इलाका बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित है।सिंगरौली रेलवे स्टेशन के पास छठ घाट का रपटा उफान पर आ गया। रपटे पर तीन से चार फीट तक पानी भर गया। इससे रेलवे स्टेशन और मोरवा को जोड़ने वाला रास्