सिंगरौली: बैढ़न में निकाली गई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, विधायक रामनिवास शाह हुए शामिल
भगवान श्री जगन्नाथ जी कि शुक्रवार को गाजे-बाजे के साथ बैढ़न में शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान भक्तों ने प्रभु जगन्नाथ का उद्घोष करते रहे।प्रभु श्री जगन्नाथ जी के रथ सजाया गया था। जहां शोभा यात्रा में राधे-कृष्णा, राधे-कृष्णा का भजन-कीर्तन गाते एवं भगवान श्री जगन्नाथ जी के उद्घोष से बैढ़न शहर गूंज उठा। शोभा यात्रा की शुरूआत हनुमान मंदिर बैढ़न से की गई थी।