सिंगरौली: एनसीएल दुधिचुआ मुख्य मार्ग पर जाम में फंसी एम्बुलेंस, कोयला वाहनों की सीलिंग से दोनों ओर लगा लंबा जाम
जिले की एनसीएल दुधिचुआ परियोजना में कोयला डिस्पैच व्यवस्था पूरी तरह से आम जनता के लिए मुसीबत का कारण बन गई है। बताया जा रहा है कि डिस्पैच इंचार्ज के निर्देशन में चलने वाले कोयला वाहनों को सड़क के एक तरफ खड़ा कर सीलिंग की प्रक्रिया करवाई जाती है, जिसके चलते दोनों तरफ लम्बा जाम लग जाता है। ऐसा प्रतीत होता है जैसे रोड पर पूरा डिस्पैच विभाग का कब्जा हो गया हो।