सिंगरौली: बैढ़न: बदबूदार पानी में बिक रही सब्जियां, मंडी में कीचड़, निगम कमिश्नर बोले- जल्द होगा समाधान
सिंगरौली की मुख्य सब्जी मंडी की स्थिति चिंताजनक हो गई है। मंडी में चारों तरफ गंदा पानी और कीचड़ भरा हुआ है। लोग ताजी सब्जियां खरीदने आते हैं, लेकिन यहां की अस्वच्छ परिस्थितियां उनके स्वास्थ्य के लिए जोखिम बन रही हैं।सुबह के समय स्थिति और भी खराब हो जाती है। भीड़ के कारण लोगों को कीचड़ में चलकर सब्जियां खरीदनी पड़ती हैं। बैढ़न से आए ग्राहक उमेश विश्वकर्मा ने