कोंडागांव: सोनाबेडा गाँव में 15 दिन से टूटकर झुका बिजली का खम्बा, दर्जनभर परिवार अंधेरे में
कोंडागांव जिले के माकड़ी ब्लॉक के ग्राम सोनाबेड़ा में बलराम नेताम के घर के सामने बिजली का खंभा टूटकर मकान की ओर झुक गया है। तारें जमीन के करीब लटकने से हादसे का खतरा बना हुआ है। घटना के 15 दिन बाद भी ऑनलाइन, फोन और कार्यालय में शिकायत के बावजूद विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। खंभा क्षतिग्रस्त होने से एक दर्जन से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति ठप है।