जिले की ग्राम पंचायतों के 102 सरपंच, उपसरपंच एवं पंच दो दिवसीय अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रायपुर रवाना हुए। यह भ्रमण पंचायत प्रतिनिधियों को राज्य की विकास योजनाओं, सुशासन की कार्यप्रणाली और ग्रामीण विकास के नवाचारों से परिचित कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
अध्ययन भ्रमण के दौरान प्रतिनिधि नया रायपुर अटल नगर, छत्तीसगढ़ विधानसभा, मंत्रालय (महानदी भवन), जंगल सफारी, पुरखौती मुक्तांगन, साइंस सेंटर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, ऊर्जा पार्क एवं आदिवासी संग्रहालय सहित विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थानों एवं स्थलों का अवलोकन करेंगे।
इस पहल का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों के ज्ञान एवं अनुभव को समृद्ध करना है, ताकि वे अपने-अपने ग्राम पंचायतों में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनहितकारी कार्यों को नई दिशा दे सकें।
#HamaarChhattisgarh #Kondagaon #PanchayatRaj #GoodGovernance #RuralDevelopment Chhattisgarh StudyTour GramPanchayat