जिला प्रशासन कोण्डागांव द्वारा आयोजित जिला स्तरीय इन्फ्लुएंसर मीट-2026 में युवाओं, कंटेंट क्रिएटर्स और विशेषज्ञों ने एक मंच पर आकर डिजिटल माध्यम से कोण्डागांव की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, पर्यटन, बेलमेटल शिल्प, हस्तशिल्प, स्थानीय उत्पादों और प्रेरणादायक कहानियों को देश-दुनिया तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने युवाओं से सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग करने और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने सोशल मीडिया को समाज और आत्मविकास का प्रभावी माध्यम बताते हुए AI एवं साइबर सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर कंटेंट क्रिएशन प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा विशेषज्ञों ने AI, साइबर सुरक्षा और प्रभावी डिजिटल कंटेंट निर्माण से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।
#Kondagaon #InfluencerMeet #DigitalCreators #ContentCreation #AI CyberSafety Bastar TribalCulture Tourism Handicrafts DigitalIndia Chhattisgarh