चांडिल: चांडिल डेम शीशमहल में पातकोम दिशोम मांझी पारगाना महाल का वार्षिक सम्मेलन संपन्न
चांडिल डेम शीशमहल में रविवार शाम को पातकोम दिशोम मांझी पारगाना महाल का दो दिवसीय वार्षिक महासम्मेलन समापन हो गया।पातकोम दिशोम देश पारगाना रामेश्वर बेसरा ने कहा कि अपने बच्चों को हिंदी अंग्रेजी के साथ साथ मातृभाषा ओलचिकी की शिक्षा दे।उन्होने समाज के लोगों से नशापान नहीं करने अंधविश्वास से दूर रहने की अपील करते हुए कहा बच्चे शिक्षित होगे तो समाज आगे बढ़ेगा।