जांजगीर: ब्लॉक कांग्रेस ने श्रीराम मंदिर से जुड़े कथित घोटाले को लेकर किया प्रदर्शन और विरोध
आज मंगलवार की सुबह 11 बजे मिली जानकारी छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में बस स्टैंड के पास विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने तख्तियां लेकर नारेबाजी की और श्रीराम मंदिर से जुड़े कथित घोटाले में संघ और भाजपा की कथित मिलीभगत का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।