कोंडागांव: स्वतंत्रता दिवस समारोह के परेड प्रदर्शन में ITBP 29वीं वाहिनी और नृत्य में SAGES गांधी वार्ड ने जीता प्रथम पुरस्कार
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज कोंडागांव जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह आयोजित की गई थी। इस कार्यक्रम में 10000 से अधिक लोग उपस्थित थे। इस दौरान परेड प्रदर्शन में आइटीबीपी 29वीं वाहिनी को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्वामी आत्मानंद गांधी वार्ड स्कूल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार जीता।