कोंडागांव: भरमार बंदूक बनाने वाला आरोपी एक बंदूक और उपयोग सामग्री के साथ हुआ गिरफ्तार - अनिल कुमार SDOP फरसगाँव
फरसगांव पुलिस ने मुखीबीर की सूचना पर थाना क्षेत्र के ग्राम छोटेठेमली निवासी नाम संतुराम विश्वकर्मा पिता डेड़राम विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया।उसके घर से अवैध रूप से हथियार निर्माण करने वाले औजारो के साथ एक भरमार बंदूक को बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध 86/2024 धारा 25 (1क, क) आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना कर रही है।