कोंडागांव: स्वतंत्रता दिवस पर विकासनगर स्टेडियम में विधायक लता उसेंडी ने किया ध्वजारोहण, कलेक्टर व एसपी रहे मौजूद
आज 15 अगस्त को विकास नगर स्टेडियम में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कोंडागांव विधायक एवं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। उन्होंने सफेद कपोत छोड़कर शांति का संदेश दिया। इस अवसर पर शहीदों के परिवारों को श्रीफल और शाल देकर सम्मानित किया गया।