कोंडागांव: कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कोंडागांव जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ पर कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के वीर सपूतों के अथक प्रयासों से हमें स्वतंत्रता मिली है। उन्होंने जिले से एनीमिया, कुपोषण और गरीबी को दूर करने के लिए तेजी से कार्य करने की अपील की।