कोंडागांव: बड़े बंजोड़ा में घर में सो रहे ग्रामीण को जहरीले सांप ने काटा, जिला अस्पताल लाते समय ग्रामीण की हुई मौत
गुरुवार की सुबह कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़े बंजोड़ा में एक ग्रामीण की सर्पदंश के चलते मौत हो गई। वहीं मृतक की पहचान रेपसी यादव उम्र 45 वर्ष के रूप में की गई है। बीती रात की यह घटना बताया जा रहा है जब रेपसी यादव अपने घर में पत्नी के साथ जमीन पर सोया हुआ था उसी दौरान किसी जहरीले सर्प ने उनके पैर में काट लिया।