कोंडागांव: कोंडागांव प्रेस क्लब में सम्मान समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन, कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ हुए कार्यक्रम में सामिल
कोंडागांव स्थित प्रेस एंड मीडिया फेडरेशन सह प्रेस क्लब में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर कुणाल दुदावत और जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई सामिल हुए।प्रेस क्लब ने जिले के उन व्यक्तियों को सम्मानित किया जिन्होंने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने।