गाज़ियाबाद: इंदिरापुरम पुलिस ने एनसीआर क्षेत्र में मोबाइल फोन की लूट व मोटर साइकिल चोरी करने वाले 2 शातिर अभियुक्त किए गिरफ्तार
शुक्रवार को थाना इंदिरापुरम पुलिस ने एनसीआर क्षेत्र में मोबाइल फोन की लूट व मोटर साइकिल चोरी करने वाले 20 वर्षीय देवेश और 21 वर्षीय वंश नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को वसुंधरा सेक्टर 1 टी प्वाइंट के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दौरान उनके कब्जे से लूट के 4 मोबाइल फोन, 1 स्प्लेंडर मोटर साइकिल व 400 रुपए बरामद किए गए हैं।