गाज़ियाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो को लेकर चौधरी मोड़ पर पुलिस अधिकारियों के द्वारा किया गया निरीक्षण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल लगभग शाम 4:00 बजे गाजियाबाद पहुंचेंगे और रोड शो करेंगे। प्रधानमंत्री गाजियाबाद से बीजेपी उम्मीदवार अतुल गर्ग के समर्थन में रोड शो करेंगे, ताकि बीजेपी उम्मीदवार लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कर सके। प्रधानमंत्री के आने से पहले गाजियाबाद पुलिस अलर्ट मोड पर है और आला अधिकारी निरीक्षण कर रहे हैं।