सिंगरौली: कुल्हुई गांव में चोरी के शक में ग्रामीणों ने तीन लोगों को बनाया बंधक, पुलिस ने मामला किया दर्ज
कुल्हुई गांव में चोरी के शक में तीन लोगों को ग्रामीणों ने रस्सी से बांधकर बंधक बना लिया। इसके बाद सूचना मिलने पर माडा थाना प्रभारी ने टीम भेज कर बंधक बनाए गए लोगों को छुड़ाया और उनका मेडिकल परीक्षण कराते हुए प्रथम दृश्टया अपराध पाए जाने पर गांव के कुछ नामजद एवं अन्य अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।