सिंगरौली: शहर के विभिन्न चौराहा पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 55 से अधिक वाहन चालकों के विरुद्ध की गयी चलानी कार्यवाही
यातायात पुलिस टीम के द्वारा शहर के चौराहो पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के प्रति आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न चौराहे जैसे माजन मोड़, इंदिरा चौक, अंबेडकर चौक, आदि स्थानों पर 55 से अधिक वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।