सिंगरौली: 9 जून को हुए आतंकी हमले को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने माजन मोड़ पर किया आतंकवाद का पुतला दहन
माजन मोड़ पर 9 जून को हुए जम्मू कश्मीर में तीर्थ यात्रियों की बस पर हमले को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने आतंकवाद का पुतला दहन किया है। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष डीके मिश्रा ने कहा कि इस आतंकी हमले को लेकर हम इसकी निंदा करते हैं और हम हिंदू समाज के लोग कभी भी आतंकवाद ना देखना चाहते हैं ना तो उसे बढ़ावा देते हैं।