सिंगरौली: चितरंगी जनपद के ग्राम पंचायत बरमानी में शुरु किया गया तालाब जीर्णोद्धार का कार्य
कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ गजेन्द्र सिंह नागेश के मार्गदर्शन में नमामि गंगे जल सवर्धन अभियान का जिले में 5 जून से 16 जून तक आयोजित किया जा रहा है। अभियान अंतर्गत जिले के तालाबो, बावड़ियो, कुओ, झीलो की साफ सफाई कर उनका जीर्णोद्धार किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत बरमानी में जीर्णोद्धार का कार्य प्रारंभ कराया गया।