सिंगरौली: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत तीनों जनपद पंचायतों में कार्यक्रम किया जा रहा आयोजित
जिला सिंगरौली के तीनों जनपद पंचायत में आयोजित किया जा रहा है जल गंगा संवर्धन अभियान । जिला कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेंद्र सिंह नागेश का मार्गदर्शन में जिले भर में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण का कार्य किया जा रहा है।