सिंगरौली: ग्राम पंचायत सोलंग में किया गया तालाब गहरीकरण का कार्य, लोगों को दिलाई गई जल शपथ
कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला के निर्देशन एवं जिला पंचायत के सीईओ गजेन्द्र सिंह नागेश के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में 5 जून से 16 जून तक जल स्त्रोतों संरक्षण एवं पुर्नजीवन हेतु जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। वही आज अभियान के तहत सोलंग के सरपंच सचिव रोजगार सहायक सचिव पंच एवं ग्रामीण वासियों की उपस्थित जनसमूह को जल शपथ दिलाई गई।