भीलवाड़ा: सुभाषनगर में श्रीराम मंदिर के पास करंट लगने से नंदी की मौत, लोगों में आक्रोश, बिजली विभाग और सिक्योर पर लापरवाही का आरोप
भीलवाड़ा। पवित्र सावन माह में एक बार फिर करंट से नंदीकी मौत का मामला सामने आया है। शहर के सुभाष नगर स्थित श्रीराम मंदिर के पास लगे विद्युत पोल में करंट दौड़ने से रविवार सुबह करीब 8 बजे एक नंदी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों और गौसेवकों में भारी आक्रोश फैल गया। मौके पर एकत्रित लोगों ने बिजली विभाग और सिक्योर की लापरवाही का आरोप लगाया।