कुडू: शब-ए-बरात अवकाश के कारण 14 फरवरी की परीक्षा स्थगित, अब 4 मार्च को होगी आयोजित: लोहरदगा के जिला शिक्षा पदाधिकारी
Kuru, Lohardaga | Feb 13, 2025 लोहरदगा जिला शिक्षा पदाधिकारी नीलम एलिन टोप्पो ने गुरुवार शाम 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2025 और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के अंतर्गत 14 फरवरी को होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। यह निर्णय शब-ए-बरात के अवकाश को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। अब ये परीक्षाएं 4 मार्च 2025 को आयोजित की जाएंगी।