पटना ग्रामीण: गोला रोड के टी पॉइंट मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट वाली कार से ₹19 लाख बरामद
पटना के गोला रोड स्थित टी पॉइंट मोड पर मंगलवार की रात वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। वाहन चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर प्लेट के कार को रोका गया, जब उस कार की तलाशी ली गई तो कार से 19 लाख रुपए बरामद किए गए। मामले को लेकर बुधवार सुबह करीब 10:00 बजे पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। मौके से कार सवार व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।