तारानगर: धीरवास बड़ा में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में भव्य ट्रैक्टर और वाहनों की रैली निकाली गई, सांसद और विधायक रहे मौजूद
तारानगर तहसील के गांव धीरवास बड़ा में बुधवार को जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी कनक बुडानिया, पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी इंदुबाला इंदलिया एवं धीरवास बड़ा ग्राम पंचायत से सरपंच पद के प्रत्याशी वेदप्रकाश जैलदार के समर्थन में जनविश्वास सभा एवं भव्य रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान गांव में राजनीतिक उत्साह देखने को मिला।सांसद राहुल कस्वां, mla नरेन्द्र बुडानिया आए।