घाघरा: बड़काडीह के पिता ने घाघरा थाना में दो नाबालिक बच्चों के लापता होने की शिकायत की, खोजने की गुहार
Ghaghra, Gumla | Nov 4, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के बड़काडीह ग्राम निवासी विनय कुमार मिंज ने अपने दो नाबालिक पुत्र के लापता होने पर घाघरा थाना में लिखित आवेदन देते हुए खोजबीन का गुहार लगाया है। वही विनय ने बताया कि उसका बेटा लगभग 17 वर्षीय संसार मिंज व 10 वर्षीय सतनाम मिंज दोनों सोमवार से लापता है। आवेदन में विनय ने यह भी बताया कि वह और उसकी पत्नी दोनों सोमवार साप्ताहिक हाट आए थे।