सहसवान: कुंवरपुर चांदन में हुए झगड़े के मामले में 5 लोगों पर मुकदमा दर्ज
थाना जरीफनगर क्षेत्र के गॉव कुंवर पुर चांदन में 13/अगस्त को हुए झगडे के मामले में शिकायतकर्ता चमेली पत्नी भीमसेन कि शिकायत पर पर गॉव के ही 05 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव के ही लोगो पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर आज मंगलवार को शाम 6:00 बजे मामला दर्ज हुआ है। पुलिस द्वारा मामले में विवेचना जारी है।