पोड़ैयाहाट: सूरज मंडल इंटर महाविद्यालय, पोड़ैयाहाट का छात्र JAC 12वीं साइंस परीक्षा 2026 में गोड्डा जिला टॉपर बना
सूरज मंडल इंटर महाविद्यालय पोड़ैयाहाट का छात्र सूरज कुमार पंडित जैक की 12वीं साइंस की परीक्षा 2026 में गोड्डा जिला टॉपर बन गया है। उसे 463 नंबर मिले हैं जो कि गोड्डा जिला में सर्वाधिक है। गोड्डा प्रखंड के सरौनी पंचायत के रसमहुआ गांव का रहने वाले सूरज के पिता राजमिस्त्री हैं। मां गृहिणी है। वह एनडीए कर देश सेवा करना चाहता है। हम उसके सफलता की कामना करते हैं।