हरिद्वार: UKSSSC परीक्षा में पेपर लीक का आरोप, कांग्रेसियों ने शिवालिक नगर चौक पर राज्य सरकार का पुतला फूंका
UKSSSC परीक्षा में पेपर लीक होने की खबरों का खंडन करते हुए भले ही राज्य सरकार ने SIT जांच के आदेश दे दिए हों, लेकिन कांग्रेसियों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार शाम 6:30 बजे कांग्रेसियों ने शिवालिक नगर चौक पर राज्य सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने हरिद्वार सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भी आड़े हाथों लिया।