हरिद्वार: भाजपा नेता के घर पर बुलेट में छिपा सांप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू, कनखल के आनंदमई पुरम की घटना
मानसून सीजन बीतने को है, बावजूद इसके सांप और अजगरों का निकलना बदस्तूर जारी है। कनखल के आनंदमई पुरम में भाजपा के मंडल अध्यक्ष के घर पर खड़ी बुलेट में एक सांप छिपकर बैठा था जिसे देखकर घरवालों के होश उड़ गए, मौके और पहुंची वन विभाग की स्नैक रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद सांप को बुलेट से बाहर निकाला तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।