हरिद्वार: नगर कोतवाली पुलिस ने बैगन गैंग का भर्ता बनाया, गणेश विसर्जन के दौरान फायरिंग और मारपीट करने वाले 6 गिरफ्तार
नगर कोतवाली पुलिस ने बैगन हैं के सरगना समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बीती 5 सितंबर को गणेश विसर्जन के दौरान इन आरोपियों ने फायरिंग करते हुए श्रद्धालुओं से मारपीट की थी। आरोपी सरगना जतिन उर्फ सूचल पहले भी पुलिस पर हमले के मामले में जेल की हवा खा चुका है। सभी को हिल बाईपास से गिरफ्तार कर शाम 4 बजे कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया है।