हरिद्वार: हरिद्वार के चित्रकूट घाट से बिहार का युवक स्मैक बेचते हुए गिरफ्तार, 7.68 ग्राम स्मैक बरामद
हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस ने बिहार के युवक को हरिद्वार के चित्रकूट घाट से स्मैक बेचते हुए गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम रोशन सिंह है जो बिहार के गया जिले का रहने वाला है। वर्तमान में आरोपी हरिपुर कला में रहता है। जिसके कब्जे से 7.68 ग्राम स्मैक भी बरामद की गई है। एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया है।