हरिद्वार: जगजीतपुर की वसुंधरा एनक्लेव कॉलोनी में पहुंचे जंगली हाथी, लोगों में हड़कंप
जंगली हाथी अब जगजीतपुर की वसुंधरा एनक्लेव तक पहुंच रहे है। बुधवार को जंगली हाथियों का झुंड वसुंधरा एंक्लेव और आसपास की कालोनियों में देखा गया। डरे सहमे लोगों ने वन विभाग को सूचना दी, लेकिन वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचती इससे पहले जंगली हाथी जा चुके थे। मानसून का सीजन बीतने के बाद रिहायशी इलाकों में जंगली हाथी आने की घटनाएं अब और बढ़ेंगी लिहाजा लोग सतर्क रहे